Breaking

संजय लीला भंसाली का सिर काटने वाले को मिलेगा 51 लाख रुपया इनाम

नई दिल्ली: बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' को रिलीज तो किया जा चूका है, लेकिन करणी सेना का प्रदर्शन अभी भी जारी है। इसी बीच क्षत्रिय राजपूत महासभा के पदाधिकारियों ने संजय लीला भंसाली को मारने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। 



https://newsbhandar.blogspot.in/



उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुए क्षत्रिय राजपूत महासभा के पदाधिकारियों की बैठक के होने के बाद जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि जो कोई संजय लीला भंसाली का सिर काट कर लाके देगा। उसे 51 लाख रुपया इनाम के तौर दिया जायेगा। 


मुकेश सिंह सिकरवार ने आगे कहा, 'संजय लीला भंसाली ने हमारे इतिहास के साथ छेड़-छाड़ किया है उसके अलावा सभी राजपूतो को नीचे दिखाने का काम किया है। हमारी माता सामान रानी पद्मावती को चरित्रहीन दिखाने की कोशिश की है। इस वजह से सभी राजपूत भंसाली को सबक जरुर सिखाएगी'। 

बतादें कि भारत में चार राज्य राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और मध्यप्रदेश में पहले बैन कर दिया गया था। लेकिन कोर्ट के आदेश पर भी वहाँ के सिनेमाघरों में फिल्म 'पद्मावत' को नहीं दिखाया जा रहा है। उसके बाबजूद भी भी इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन किया। 


No comments:

Powered by Blogger.