भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने मात्र 20 गेंदों में जड़ा शतक
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जेसी मुखर्जी टी-20 ट्रॉफी में खेले गए एक मुकाबले में आज साहा ने मात्र 20 गेंदों पर ताबड़तोड़ 102 रनों की नाबाद पारी खेली।
मोहन बागान क्लब और बीएनआर रिक्रिएशन क्लब के बीच खेले गए मुकाबले में बीएनआर रिक्रिएशन क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 151 रन बनाये। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहन बागान क्लब की टीम ने मात्र 7 ओवर में ही मैच जीत लिया।
मोहन बागान क्लब टीम की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे रिद्धिमान ने शुरू से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से उन्होंने 20 गेंदों में 14 छक्के और चार चौका लगाया है। इस चौके और छाकों की मदद से साहा टी-20 प्रारूप में सबसे तेज शतक लगा दिया।
इस पारी के दौरान साहा का स्ट्राइक रेट 510 रहा, जो क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट के साथ खलेने वाले बल्लेबाज बना गए है। दुसरे छोड़ पर बल्लेबाजी करने आये शुभमय ने भी 22 गेंदों पर 43 रनों की अच्छी पारी खेली।

No comments: